अक्टूबर 2024 में इतिहास रचते हुए Rachel Gupta ने Miss Grand International (MGI) 2024 का ताज अपने नाम किया था। पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखने वाली 21 वर्षीय राचेल ने न सिर्फ भारत का नाम रोशन किया, बल्कि पहली भारतीय बनीं जिन्हें MGI का खिताब मिला। लेकिन महज कुछ महीनों बाद, मई 2025 में उन्होंने यह ताज संगठन को लौटा दिया। इस कदम ने सोशल मीडिया से लेकर ब्यूटी पेजेंट इंडस्ट्री तक, हर ओर हलचल मचा दी।