
दिल्ली कैपिटल्स (DC) Vs राजस्थान रॉयल्स (RR): IPL 2024
IPL 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC)और राजस्थान रॉयल्स (RR)के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला गया।
जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
जिसमें दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 221 रनों का लक्ष्य दिया।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अपना पहला आईपीएल खेल रहे।
ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय जेक फ्रेजर मैकगर्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार ओपनिंग करते हुए एक अर्धशतकीय पारी खेल कर दिल्ली कैपिटल्स को बेहतरीन शुरुवात दिलाई।
जेक फ्रेजर ने मात्र 19 गेंदों में अपना 50 रन पूरा किया।
जिसके साथ ही इस सीजन का उनका ये चौथा फिफ्टी रहा।
IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC)
IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC)ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 221 रनों का लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स (RR)को दिया।
लेकिन दिल्ली की तरफ से अभिषेक पोरेल ने 36 गेंदों में 7 चौका और 3 छक्कों की मदद से कुल 65 रन बनाए।
उनके आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंदों में 41 रनों की शानदार पारी खेलकर दिल्ली को एक अच्छी स्कोर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
राजस्थान रॉयल्स (RR) की पारी
इसके अलावा दूसरे इनिंग में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशश्वी जायसवाल ने पहले ओवर में ही 4 रन बनाकर आउट हो गए।
जिसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने पारी को संभाला।
और शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 6 छक्के और 8 चौकों की मदद से 46 गेंदों में 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
जिसमें उनका साथ दिया शुभम दुबे ने जिन्होंने 12 गेंदों में 25 रन बनाए।
बीच के ओवरों में कप्तान संजू की आतिशी पारी ने राजस्थान को मजबूती दिलाई।
लेकिन संजू के विकेट गिरते ही टीम लड़खड़ा गई।
और 19वें ओवर तक टीम का स्कोर 193 पर 7 विकेट गिर चुके थे।
वहीं आखिरी ओवर में आर आर ने अपना एक विकेट और खो दिया।
और दिल्ली ने ये मैच 20 रनों से जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स की पारी 8 विकेट खोकर 201 रनों पर ही सिमट गई।
ReplyForward |