71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 की घोषणा-’12वीं फेल’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023- पूरी लिस्ट, बड़ी जीत और पहली बार सम्मानित हुए कलाकार

1 अगस्त 2025 को दिल्ली से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 की घोषणा की। यह पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए दिए गए हैं। इस बार फीचर फिल्मों की श्रेणी में 332 प्रविष्टियाँ, गैर-फीचर श्रेणी में 115 फिल्में, 27 पुस्तकें और 16 समीक्षाएं प्राप्त हुईं।

पुरस्कारों की घोषणा

इस साल विद्युत विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का खिताब मिला। वहीं, ‘फ्लावरिंग मैन’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म और ‘गॉड वल्चर एंड ह्यूमन’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म चुना गया।

अभिनय श्रेणी के विजेता

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (संयुक्त रूप से)

शाहरुख खान – जवान (हिंदी)- शाहरुख को यह पुरस्कार उनके करियर में पहली बार मिला है।

विक्रांत मैसी – 12वीं फेल (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

रानी मुखर्जी – मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे- रानी को भी यह पुरस्कार पहली बार मिला है।

सह-अभिनय श्रेणी

सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता

विजयराघवन – पुक्कालम (मलयालम)

मुथुपेट्टई सोमू भास्कर – पार्किंग (तमिल)

सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री

उर्वशी – उल्लोजुक्कु (मलयालम)

जानकी बोडीवाला – वश (गुजराती)

गैर-फीचर फिल्म श्रेणी

श्रेणीफिल्मनिर्देशकपुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्मFlowering Man (हिंदी)सौम्यजीत घोष दस्तिदारस्वर्ण कमल
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्रीGod Vulture and Humanऋषिराज अग्रवालरजत कमल
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्मGiddh: The Scavengerमनीष सैनीरजत कमल

तकनीकी और अन्य पुरस्कार

  1. सर्वश्रेष्ठ निर्देशन- द केरल स्टोरी – सुदीप्तो सेन
  2. सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी- वैभवी मर्चेंट – ढिंढोरा बजे रे (रॉकी और रानी…)
  3. सर्वश्रेष्ठ गीतकार- कासरला श्याम – बालगम (तेलुगू)
  4. सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिज़ाइन- एनिमल
  5. सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायन (महिला)- शिल्पा राव – चल्या (जवान)
  6. सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायन (पुरुष)- पीवीएन एस रोहित – बेबी (तेलुगू)

 

 

भाषायी श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ फिल्में

भाषाफिल्मनिर्देशक
हिंदीकटहल- अ जैकफ्रूट मिस्ट्रीयशोवर्धन मिश्रा
तमिलपार्किंगरामकुमार बालकृष्णन
तेलुगूभगवंत केसरीअनिल रविपुडी
मलयालमउल्लोजुक्कुक्रिस्टो टॉमी
मराठीश्यामची आईसुजय सुनील दहाके
बंगालीडीप फ्रिजअर्जुन दत्ता
पंजाबीगोड्डे गोड्डे चाविजय कुमार अरोड़ा
कन्नड़कंदीलू – द रे ऑफ होपके यशोदा प्रकाश
ओड़ियापुष्करसुभ्रांशु दास
असमियारोंगतापु 1982अदित्यं सैकिया
गुजरातीवशकृष्णदेव याग्निक

 

इस वर्ष कई उभरते कलाकारों और फिल्मकारों को भी पहली बार राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली, जिससे भारतीय सिनेमा के विविध आयामों और भाषायी विविधता का शानदार प्रदर्शन हुआ।

 

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ने ना केवल बेहतरीन सिनेमा को सम्मानित किया, बल्कि सामाजिक संदेशों, क्षेत्रीय प्रतिभाओं और तकनीकी दक्षता को भी सराहा। ‘12वीं फेल’, ‘जवान’, ‘सैम बहादुर’, ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों को भी प्रभावित किया। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे सितारों की जीत ने इन पुरस्कारों को और भी ऐतिहासिक बना दिया। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ने एक बार फिर साबित किया कि भारतीय सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव, भावनाओं और विविधता की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।

 

 

(FAQs)-राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025

1. 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार किसे मिला?

‘12वीं फेल’ (हिंदी फिल्म) को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसके निर्देशक विद्युत विनोद चोपड़ा हैं।

2. शाहरुख खान को कौन सी फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला?

शाहरुख खान को ‘जवान’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। यह उनके करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है।

3. 2023 की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार किसे मिला?

रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनकी दमदार भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

4. ‘हनु-मान’ फिल्म को कौन-सा पुरस्कार मिला?

‘हनु-मान’ को AVGC श्रेणी (Animation, Visual Effects, Gaming & Comics) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसमें VFX और स्टंट डिज़ाइन को भी सम्मानित किया गया।

5. सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म को मिला?

‘नाल 2’ (मराठी) को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

6. इस साल कितनी फिल्मों की एंट्री हुई थी?

वर्ष 2023 के लिए-

फीचर फिल्में – 332

गैर-फीचर फिल्में – 115

पुस्तकें – 27

फिल्म समीक्षाएं – 16

7. सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक का पुरस्कार किसे मिला?

‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के दीपक किंगरानी को सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन के लिए रजत कमल पुरस्कार मिला।

8. क्या शाहरुख और विक्रांत दोनों को एक ही श्रेणी में पुरस्कार मिला?

 हाँ, शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल) दोनों को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।

9. किस फिल्म को सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली फिल्म का पुरस्कार मिला?

‘सैम बहादुर’ को यह पुरस्कार मिला, जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।

10. ‘गिद्ध: द स्कैवेंजर’ को किस श्रेणी में पुरस्कार मिला?

‘गिद्ध: द स्कैवेंजर’ को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (30 मिनट तक) का पुरस्कार मिला।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे शेयर करें और हमारी वेबसाइटको सब्सक्राइब करें –

साथ ही, जुड़े रहिए हमारे Social Media Handle से-

Facebook

Instagram

YouTube

Twitter (X)

Telegram

Threads 

Pintrest

Medium

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *